UP News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सरसों तेल से भरा एक टैंकर पलटते ही मौके पर ‘लूट’ जैसी स्थिति बन गई। सड़क पर बहते तेल को देखकर आसपास के लोग बर्तन लेकर दौड़ पड़े और जिसे जो मिला, उसमें तेल भरकर ले जाते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
UP News : यह घटना फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर घाघपुरा और सती मंदिर के बीच हुई। बताया जा रहा है कि टैंकर राजस्थान के बीकानेर से पश्चिम बंगाल जा रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया।
UP News : जैसे ही टैंकर पलटने की खबर फैली, आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। किसी के हाथ में बाल्टी, किसी के पास टब तो कोई अन्य बर्तन लेकर तेल भरता नजर आया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और लोग ‘मुफ्त का तेल’ ले जाने लगे।
UP News : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बिना किसी डर के तेल भर रहे हैं और अपने-अपने बर्तन लेकर लौट रहे हैं। यह दृश्य किसी मेले जैसा लग रहा था, जहां हर कोई जल्दी में ज्यादा से ज्यादा तेल इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था।
UP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी लोग तेल लेकर जा चुके थे। बाद में क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। टैंकर में कितना तेल था और कितना लोगों द्वारा ले जाया गया, इसकी जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


