Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : गर्मी में राहत की दस्तक, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार, 3 दिन बाद गिरेगा तापमान

CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। तपती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान रायपुर में 38.7°C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 19.6°C रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather News : हसौद, भटगांव और देवभोग जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जहां लगभग 1-1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

CG Weather News : गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है, जो मौसम में यह बदलाव ला रही है। 29 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019