UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में चार किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार दोपहर मिर्जापुर घाट पर राप्ती नदी में नहाते और वीडियो बनाते समय पांच दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक किशोर ने हिम्मत जुटाकर तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि बाकी चार डूब गए।
UP News : 48 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमों को सर्च ऑपरेशन में लगा दिया गया। बुधवार रात अंधेरा होने तक कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार शाम को एक शव बरामद हुआ, जबकि शुक्रवार सुबह बाकी तीनों किशोरों के शव नदी की लहरों पर उतराते हुए मिले। चारों शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान अमन उर्फ बीरू (15), विवेक निषाद (15), गगन पासवान (15) और अनिकेत यादव (13) के रूप में हुई है। पांचवां दोस्त राजकरन उर्फ टाइमपास तैरकर बच गया और उसने ही घटना की सूचना दी।
UP News : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव बरामद होते ही घाट पर मातम पसर गया। माता-पिता और परिजनों की चीख-पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


