Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जन्मदिन पार्टी बनी मौत का जश्न, दोस्त ने ट्रक से कुचलकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

CG News
X

CG News : कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जो घटना शुरुआत में सड़क हादसा लग रही थी, वह जांच में एक चौंकाने वाली सच्चाई बनकर सामने आई। दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में मृत पाए गए युवक रितिक रोशन मरकाम की मौत दरअसल उसके ही दोस्त की लापरवाही से हुई थी।

CG News : पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब के नशे में युवक ट्रक के सामने ही सो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी डिग्गू नरेटी ने अपने जन्मदिन पर दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। देर रात तक शराब पार्टी चलती रही, इसी दौरान नशे में धुत रितिक ट्रक के सामने जाकर लेट गया।

CG News : इसके बाद आरोपी ने भी नशे की हालत में ट्रक स्टार्ट कर दिया और बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घबराकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

CG News : मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सका। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि घटना महज लापरवाही थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019