Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत

CG News
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। मरवाही वन मंडल के सिवनी बीट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के यह हादसा उस वक्त हुआ, जब गांव का एक व्यक्ति महुआ बीनने जंगल गया था।

CG News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव निवासी 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह सुबह करीब 4 बजे जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना एक अकेले दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने हमला कर उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CG News : बताया जा रहा है कि यही हाथी 1 अप्रैल को कटघोरा के पसान क्षेत्र से निकला था और कुम्हारी रोड व सोन नदी पार करते हुए डडिंयाडोंगरी के जंगलों तक पहुंचा है। फिलहाल हाथी कक्ष क्रमांक 2093 के आसपास मौजूद है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, पोंडी सरपंच हेमचंद मरावी और मरवाही पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

CG News : चूंकि यह क्षेत्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए सीमावर्ती गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल जंगलों में जाने से बचें और खासकर रात के समय सतर्क रहें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019