T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026: केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। एडन मार्करम टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है।
T20 World Cup 2026: टीम में क्विंटन डी कॉक की वापसी हुई है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लौटे हैं। डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को यानसन और एनरिख नॉर्खिया जैसे 2024 फाइनल की टीम के सदस्य बरकरार हैं। वहीं, सात खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (‘बेबी एबी’), टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और 19 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगे।

T20 World Cup 2026: बड़े सरप्राइज के रूप में ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन को जगह नहीं मिली, जबकि रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन और तबरेज शम्सी भी बाहर हो गए। तेज गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा की वापसी मजबूती प्रदान करेगी।
T20 World Cup 2026: चयनकर्ता पैट्रिक मोरोने ने कहा, “कुछ कड़े फैसले लेने पड़े, लेकिन हमने अनुभव और युवा प्रतिभा का बेहतरीन संयोजन चुना है, जो उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में सफल हो सकता है।”
दक्षिण अफ्रीका ग्रुप D में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और UAE के साथ है। उनका अभियान 9 फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा से शुरू होगा, इसके बाद 11 फरवरी को अफगानिस्तान, 14 फरवरी को न्यूजीलैंड (सभी अहमदाबाद में) और 18 फरवरी को दिल्ली में UAE से मुकाबला होगा।
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश और जेसन स्मिथ।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
