CG VC Appointment : छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त, राजभवन ने जारी किया आदेश

CG VC Appointment : रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव करते हुए दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

CG VC Appointment : आदेश के तहत प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में कुलपति के रूप में कार्यरत थे। वहीं रायगढ़ स्थित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के लिए प्रोफेसर विनय चौहान को कुलपति बनाया गया है।

CG VC Appointment : वे अभी जम्मू-कश्मीर के यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बिजनेस स्कूल में डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। दोनों कुलपतियों का कार्यकाल, सेवा शर्तें और अधिकार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होंगे।


