Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CSK vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई करेंगी पहले बैटिंग, बारिश के कारण देरी से शुरू होगा मैच

Asian News
CSK vs RR IPL 2026
X

CSK vs RR IPL 2026

CSK vs RR IPL 2026: गुवाहाटी। आईपीएल 2026 में आज बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से थोड़ी दरे से शुरू होगा। यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। एक तरफ स्थानीय पसंदीदा खिलाड़ी रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी बादशाहत साबित करने उतरेगी।

CSK vs RR IPL 2026: बारिश का साया

गुआहटी में बारिश का साया बना हुआ है। हालांकि, अब मौसम साफ है और कवर हटाए जा रहे हैं। कुछ देर में टॉस शुरू होला। मैच देर से शुरू हो सकता है।

CSK vs RR IPL 2026: संजू सैमसन का CSK के खिलाफ डेब्यू, जडेजा पिंक जर्सी में

मैच की खास बात यह है कि संजू सैमसन येलो जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करेंगे। वहीं रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की पिंक जर्सी में चेन्नई के खिलाफ उतरेंगे। CSK को मैच से पहले दो बड़े झटके लगे हैं एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस आज उपलब्ध नहीं होंगे।

CSK vs RR IPL 2026: पिच रिपोर्ट

बारसापारा स्टेडियम की लाल मिट्टी की पिच आमतौर पर सपाट और बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। शुरू के 4-5 ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन शाम के समय नमी के कारण गेंदबाजों को कुछ सहारा मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

CSK vs RR IPL 2026: मौसम अपडेट

गुवाहाटी में आज बारिश की हल्की संभावना है। टॉस के समय (7 बजे) बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है, जबकि रात 9 बजे के आसपास भी बारिश की आशंका जताई गई है। अगर बारिश हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है।

CSK vs RR IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मैचों में जीत मिली है।

CSK vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.

चेन्नई की प्लेइंग 11

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

CSK vs RR IPL 2026: कहां देखें मैच

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं, दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019