SRH vs LSG IPL 2026
SRH vs LSG IPL 2026: हैदराबाद। आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की शानदार पारी ने टीम को पहली जीत दिलाई।
SRH vs LSG IPL 2026: हैदराबाद ने बनाया 156 रनों का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, जब मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड (7) और अभिषेक शर्मा (0) को जल्दी आउट कर दिया। कप्तान ईशान किशन भी सिर्फ 1 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने। लियाम लिविंगस्टन 20 गेंदों पर 14 रन ही बना सके।
इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के बीच 63 गेंदों में 116 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। नितीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। लखनऊ की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला।
SRH vs LSG IPL 2026: पंत की कप्तानी पारी ने पलटा मैच
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंत और मार्करम के बीच अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन 77 के स्कोर पर मार्करम (45) आउट हो गए। आयुष बदोनी (12) और निकोलस पूरन (1) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।
एक छोर पर कप्तान ऋषभ पंत डटे रहे और 68 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 19.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पंत की इस पारी में कई शानदार शॉट्स शामिल थे, जो मैच के टर्निंग पॉइंट साबित हुए।
SRH vs LSG IPL 2026: हैदराबाद की गेंदबाजी में हर्ष दुबे चमके
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


