Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 7 साल के मासूम आयान खुरसेंगा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की दोपहर आयान अपने दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था। उसके साथी तो लौट आए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय रंजीत कुमार उसे अपने साथ ले गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

CG Crime : आरोपी नशे की हालत में मासूम को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया था। उसकी नीयत खराब थी, लेकिन जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और पकड़े जाने का डर सताने लगा, तो उसने पत्थर से बच्चे के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

CG Crime : इसके बाद आरोपी ने शव को पड़ोसी गांव करतली के एक खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया, ताकि मामला छिपा रहे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से मासूम का शव बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019