Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर

MP News
X

MP News : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर बदमाश ने सराफा व्यापारी की कार को निशाना बनाकर सोने-चांदी से भरे दो बैग पलक झपकते ही पार कर दिए।

MP News : घटना बरघाट इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महाजन ज्वेलर्स के संचालक दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में जैसे ही उन्होंने कुछ देर के लिए कार रोकी, तभी एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और कार के अंदर रखे कीमती बैग लेकर फरार हो गया।

MP News : इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेहद तेजी और चालाकी से बैग उठाकर भागते हुए नजर आ रहा है। घटना इतनी फुर्ती से हुई कि व्यापारी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

MP News : इस चोरी से व्यापारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019