Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रायपुर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय आमसभा सम्पन्न, पेंशन और टेट अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय आमसभा वीएमटीआरए सभागार, रायपुर में आयोजित की गई। इस आमसभा की मुख्य आतिथ्य रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने की। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान और जिला अध्यक्ष महासमुंद नारायण चौधरी के प्रेरणादायी नेतृत्व में सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

CG News : पेंशन, टेट अनिवार्यता पर सार्थक चर्चा

सभा में पेंशन, टेट की अनिवार्यता सहित शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और परिचर्चा हुई। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को रखा और इनके समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव दिए गए।

CG News : पुरंदर मिश्रा ने दी आश्वासन

मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन संबंधित शिक्षकों की मांगों को वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उनके इस आश्वासन से शिक्षक वर्ग में उत्साह बढ़ा।

CG News : इन पदाधिकारियों ने संभाला नेतृत्व

सभा का संचालन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान और जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी के नेतृत्व में हुआ। बागबाहरा ब्लॉक से जिला सचिव नंदकुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, जिला पदाधिकारी खिलावन वर्मा, पवन कुमार साहू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चक्रधारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, ब्लॉक कोषाध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक सचिव मनीष अवसरिया और ब्लॉक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार साहू सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019