Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने शनिवार, 21 फरवरी 2026 को अपनी लंबे समय से साथी सोफी शाइन के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक निजी समारोह में शादी रचाई। यह उनकी दूसरी शादी है, जो बेहद सादगीपूर्ण और करीबी परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: धवन और सोफी पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने अपना रिश्ता 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद अफवाहें तेज हो गईं। जनवरी 2026 में उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा की थी। धवन ने तब लिखा था, “एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने… हमारी सगाई के लिए प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार।” शादी से पहले संगीत समारोह और हल्दी की तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं, जहां धवन ने कैप्शन लगाया था, “संगीत नाइट… लगभग धवन।”
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: चहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
शादी के जश्न में धवन के पूर्व साथी युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए। चहल ने इंस्टाग्राम पर धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें साझा कीं, साथ ही डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मेरे यार की शादी है।” पोस्ट में दोनों शादी के जोड़े में खूबसूरत नजर आए, जबकि चहल ने खुशी से डांस कर माहौल बनाया। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: कौन है सोफी
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम करती हैं। वे धवन से करीब 5 साल छोटी हैं। इससे पहले धवन की 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी, जो 2023 में तलाक के साथ खत्म हुई। उस रिश्ते से उनका एक बेटा जोरावर है। अब ‘गब्बर’ नई जिंदगी की पारी में कदम रख चुके हैं, और फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


