Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सीएम साय के जन्मदिन पर सर्वधर्म हनुमान मंदिर में महाआरती एवं महाभंडारे का आयोजन

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की महाआरती कर श्री साय के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई, तत्पश्चात प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल की अगुवाई में उपस्थित हजारों हनुमान भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।

Raipur City News : उक्त जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। महाआरती में सर्वश्री अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार राठी,संजय तिवारी, महेंद्र सिंघानिया, अंकित राठी, महावीर गोलछा, सुब्रत घोष, मोनू आहूजा, पूजा शर्मा, रोशनी मिश्रा,योगेश चांडक, श्वेता सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019