नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के कुछ बाद ही लाल निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 72942 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 66 अंक नीचे 22642 के लेवल पर आ गया। गिफ्ट निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली।
Share Market Today: ग्लोबल मार्केट्स के कमजोर संकेत
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने पहले से ही बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया। एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है। हालांकि, चीन का शंघाई स्टॉक एक्सचेंज किंगमिंग फेस्टिवल के कारण बंद है, ताइवान का TWSE चिल्ड्रन/टॉम्ब-स्वीपिंग डे के लिए बंद रहेगा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग ईस्टर की छुट्टी के कारण बंद है।
Share Market Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण एशियाई बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोने की कीमत लगभग 0.50% घटकर 4,655 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमत एक प्रतिशत गिरकर 72 डॉलर प्रति औंस रही।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


