Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी

Share Market
Share Market
Share Market: मुंबई: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कम होने की उम्मीदों ने वैश्विक बाजारों में मजबूत तेजी ला दी, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ नजर आया। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत सकारात्मक रही, जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65% की बढ़त के साथ 73,134.32 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 348 अंक या 1.56% चढ़कर 22,679.40 पर पहुंच गया। दिन के दौरान दोनों सूचकांकों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिला।
Share Market: बाजार में तेजी की बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेत रहे। Brent Crude घटकर 103.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि एनटीपीसी, सन फार्मा और भारती एयरटेल पिछड़ गए। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा, जिससे निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी।
Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट में संभावित समाधान और वैश्विक स्थिरता की उम्मीदों ने बाजार को मजबूती दी है, जिससे नए वित्त वर्ष की शुरुआत उत्साहजनक रही।


