Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती गिरावट के बाद मध्य सत्र में बाजार ने शानदार वापसी की। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तरों पर आईटी सेक्टर के ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी के चलते फिर से संभल गए।

Share Market: दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 1,588 अंकों से अधिक गिरकर 71,545 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 185 अंकों की बढ़त के साथ 73,319 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी भी अंत में 33 अंकों की बढ़त के साथ 22,713 पर बंद हुआ। आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिससे एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके अलावा मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसे शेयर भी बढ़त में रहे।

Share Market: हालांकि, कुछ प्रमुख कंपनियां जैसे एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई गिरावट में रहीं। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भी देखने को मिला। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इस बीच, विदेशी निवेशकों ने बिकवाली जारी रखी, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया। रुपये में भी मजबूती आई और यह डॉलर के मुकाबले 93.10 पर बंद हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019