Share Market
Share Market: नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 639.82 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,205.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,261.60 पर बंद हुआ। बाजार में दिनभर खरीदारी का रुख देखने को मिला, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत रहा।
Share Market: कच्चे तेल और वैश्विक बाजारों का असर
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक बयान के बाद निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई, जिससे बाजार में राहत का माहौल बना।
Share Market: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चेतावनी
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि सैन्य अभियान लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि ईरान (Iran) होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए तेल आपूर्ति को बाधित करने की कोशिश करता है तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत संभालता है, इसलिए ऊर्जा बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
Share Market: तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
इससे पहले तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और कीमत करीब 84 डॉलर तक आ गई। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में कच्चा तेल (Brent Crude) में करीब 10 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


