Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Indian stock market: तेल के खेल में फिसला शेयर बाजार, 6 घंटे में निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

Indian stock market
X

Indian stock market

Indian stock market: नई दिल्ली/मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दोनों प्रमुख सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में भारी गिरावट देखने को मिली।

Indian stock market: BSE सेंसेक्स 1097 (1.37%) अंकों की भारी गिरावट के साथ 78,918.90 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 315.45 (1.27%) अंक गिरकर 24,450.45 पर बंद हुआ।

Indian stock market: मार्केट कैप के लिहाज से निवशकों को करीब 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी, विदेशी बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और निवेशकों की ओर से की जा रही भारी मुनाफावसूली को माना जा रहा है।

Indian stock market: अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट

ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण इस हफ्ते अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। इसके बाद शुक्रवार को अमेरिकी फ्यूचर्स लगभग स्थिर रहे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स 103 अंक यानी 0.2% बढ़े। वहीं S&P 500 फ्यूचर्स 0.1% और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स भी 0.1% बढ़े।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019