Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में ‘पिंक पेट्रोल’ की पहल, स्कूल-कॉलेज पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दे रही जानकारी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई ‘पिंक पेट्रोल’ यूनिट का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। शहर के स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर यह टीम महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रही है। इस पहल को आम लोगों, खासकर छात्राओं और महिलाओं से सराहना मिल रही है।

Raipur City News : पिछले दो दिनों में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने कई स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

Raipur City News : टीम ने इसके साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों, मॉल, मंदिरों, मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन गार्डन जैसे स्थानों पर भी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों और मनचलों को वहां से हटाया गया, ताकि छात्राओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

Raipur City News : रायपुर पुलिस के मुताबिक, पिंक पेट्रोल यूनिट रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दो शिफ्ट में काम करेगी। टीम मॉर्निंग वॉक वाले क्षेत्रों, मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों, मॉल, सब्जी बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019