Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार

Asian News
Share Market Today
X

Share Market Today

Share Market Today: मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 9 मार्च को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी आई। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 1,200 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी ने फिर से 24,000 का स्तर हासिल कर लिया।

Share Market Today: एक समय गिरावट करीब 2400 की थी और यह दिन के निचले स्तर 76424 पर पहुंच गया था। निफ्टी भी 422 अंक नीचे 24028 पर बंद हुआ। एक समय यह भी दिन के निचले स्तर 23697 के लेवल को टच कर गया था। एनसई पर 644 स्टॉक्स हरे और 2631 लाल निशान पर बंद हुए। 787 शेयर एक साल के निचले स्तर पर बंद हुए और 173 में लोअर सर्किट लगा। हालांकि मजबूत वापसी के बावजूद दोनों प्रमुख सूचकांक अंत में करीब 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Today: बाजार में आई इस रिकवरी के पीछे कई अहम कारण रहे। विश्लेषकों के मुताबिक, गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी, चुनिंदा ब्लू-चिप शेयरों में तेजी और वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के कारण बाजार को सहारा मिला। इसके अलावा शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने मजबूत कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की, जिससे बाजार में तेजी लौटी। बैंकिंग,आईटी और कुछ बड़े कैप वाले शेयरों में खरीदारी बढ़ने से सूचकांकों को सहारा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता के संकेत मिलने से घरेलू निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019