ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न देश के लिए कोई विजन है और न ही विकास का कोई रोडमैप। उन्होंने कांग्रेस को सत्ता के लिए फड़फड़ाने वाली पार्टी बताते हुए विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल बताया।
कांग्रेस में सुधार और वापसी के लिए बनाई गई समिति पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता कभी सुधरे हैं, न कभी सुधरेंगे। यह पार्टी अंग्रेजों के जमाने की जेलर है।”
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी देश को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं रखती। उन्होंने इसे भटकी हुई पार्टी बताते हुए कहा कि “कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।”
तोखन साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं और इसका नुकसान देश और जनता को उठाना पड़ता है।