CG Navratri Special Train : नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, 63 स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

CG Navratri Special Train : बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 23 से 28 मार्च तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।
CG Navratri Special Train : यह स्पेशल ट्रेन कुल 63 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे-बड़े सभी स्टेशनों से श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इतवारी से सुबह 5 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी, वहीं वापसी में कोरबा से सुबह 5:10 बजे चलकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी।
CG Navratri Special Train : डोंगरगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास सुविधा लेकर आई है। इतवारी से चलने वाली ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ेगी। वहीं कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
CG Navratri Special Train : इस स्पेशल सेवा के तहत कलमना, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, चांपा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। रेलवे का मानना है कि इस पहल से नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर ज्यादा सुगम होगा।


