Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट के संकेत पर भी पुलिस को हत्या का शक

Asian News
CG News
X

CG News : आरंग। ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे 18 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल पाल के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी था। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

CG News : पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला उलझता नजर आ रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी तकलीफों का जिक्र भी किया था।

CG News : बताया जा रहा है कि प्रेमलाल एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था और निसदा मोड़ के पास आइसक्रीम खाने के लिए रुका था, जिसके बाद उसका दोस्त वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद क्या हुआ, यह अब जांच का विषय बना हुआ है।

CG News : फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019