Raipur City News
Raipur City News: रायपुर। रायपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस निर्णय को लागू करने के लिए एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी है।
Raipur City News: 1 सितंबर से शुरू होने वाले ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। एसोसिएशन का कहना है कि हाल के दिनों में रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ मामलों में मृत्यु तक हो गई है।
Raipur City News: इन दुर्घटनाओं में अधिकतर दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


