Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BCCI President: रोजर बिन्नी का इस्तीफा, राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यकारी अध्यक्ष

BCCI President
X

BCCI President

BCCI President: मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एशिया कप से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। रोजर बिन्नी ने 70 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। उनकी जगह उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शुक्ला अगले महीने होने वाले बोर्ड के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भारतीय टीम अगले महीने यूएई में एशिया कप में हिस्सा लेगी, जिसके लिए 15 सदस्यीय टीम पहले ही घोषित हो चुकी है।

BCCI President: बिन्नी ने 2022 में सौरव गांगुली के बाद अध्यक्ष पद संभाला था। उनके कार्यकाल में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती। साथ ही, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत हुई और घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा मिला। खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि और सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट में भागीदारी के सख्त नियम लागू किए गए।

BCCI President: 1983 विश्व कप विजेता टीम के स्टार ऑलराउंडर बिन्नी ने 27 टेस्ट में 47 विकेट और 830 रन बनाए, जबकि 72 वनडे में 77 विकेट और 629 रन बनाए। 1983 विश्व कप में उनके 18 विकेट भारत की जीत में निर्णायक रहे। बिन्नी पूर्व में बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019