Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, शिक्षादूत को उतारा मौत के घाट

CG News
X

CG News

CG News: बीजापुर: बीजापुर और सुकमा जिले में नक्सलियों की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। शिक्षादूत लगातार उनके निशाने पर हैं। शुक्रवार को गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, नेन्द्रा में कार्यरत शिक्षादूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने स्कूल से लौटते समय अगवा किया और जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। मृतक तोड़का गांव का निवासी था।

CG News: यह दूसरी घटना है, जब 24 घंटे में नक्सलियों ने कायराना हरकत की। इससे पहले, शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एक 27 वर्षीय युवक की हत्या की गई थी। वहीं, 27 अगस्त को सुकमा के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के मंडीमरका में शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की हत्या की गई थी। वह बीजापुर के पेगड़ापल्ली गांव का निवासी था।

CG News: बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से बीजापुर में 6 और सुकमा में 5 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है। नक्सलियों की बढ़ती हिंसा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन के लिए यह गंभीर चुनौती बन गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019