Raipur City News
Raipur City News : रायपुर: क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में रायपुर से मनीष रोचलानी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो न्यू ईयर ईव की पार्टियों में हेरोईन सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम हेरोईन जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
Raipur City News : मनीष रोचलानी पहले लूट के मामले में जेल जा चुका है। हेरोईन पंजाब से लाकर रायपुर में सप्लाई की जा रही थी। थाना टिकरापारा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की जांच जारी है और क्राइम ब्रांच पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
