Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कोटा मार्ग पर सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

CG News
X

CG NewsCG News

CG News : लोरमी : छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र के कोटा मार्ग पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ग्राम खपरखोल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन लोग घायल हुए।

CG News : जानकारी के अनुसार, यह बस मुस्लिम समाज के लोगों को चौथिया कार्यक्रम से वापस बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) ला रही थी। हादसे के वक्त बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

CG News : हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर है। इनमें 35 वर्षीय अब्दुल हसीम और 17 वर्षीय जरीन खान शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

CG News : इस घटना की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य संभाला। दुर्घटनाग्रस्त बस (CG 16 H 0109) को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019