Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शादी में मेहमान बनकर आया चोर, मंच से नगदी और जेवर से भरा थैला लेकर फरार

CG News
X

CG News : राजिम। राजिम क्षेत्र के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम सेंदर में आयोजित एक भव्य रिसेप्शन पार्टी उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई, जब अज्ञात चोर मेहमान बनकर समारोह में घुसे और स्टेज से नगदी व जेवरों से भरा थैला पार कर फरार हो गए।

CG News : यह वारदात पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामाधार साहू के पुत्र के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह के दौरान हुई। कार्यक्रम में करीब 4 से 5 हजार लोग शामिल थे और मंच पर लगातार मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे वर-वधु फोटोशूट के लिए मंच से दूर बने सेल्फी जोन में गए थे। इसी दौरान मंच पर रखे दो थैलों में से एक थैला गायब हो गया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी थैले का कोई सुराग नहीं मिला।

CG News : घटनास्थल के पास कुछ फटे हुए लिफाफे मिलने से अंदेशा है कि चोरों ने वहीं रकम और जेवर निकालकर थैला खाली किया और फरार हो गए। सुबह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CG News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरी हुए थैले में करीब 4 लाख रुपए नगद और 1.5 से 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर होने का अनुमान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019