Raipur City News: रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन किया। पंडरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर घेरने आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों में पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, NSUI नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
Raipur City News: इस दौरान मेकाहारा चौक के पास कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ते हए आगे बढ़े। हालांकि, कुछ दूर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर कालिख पोतने में सफल रहे।
Raipur City News: कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल तैनात रही।
