Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबारियों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक आरोपी बीपी मशीन की आड़ में कोकीन मंगाकर शहर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इस हाईटेक स्मगलिंग का खुलासा करते हुए शंकर नगर निवासी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

Raipur City Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर इलाके में एक व्यक्ति कार में कोकीन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

Raipur City Crime : तलाशी के दौरान आरोपी के वाहन से एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ, जिसमें बीपी मशीन के अंदर छिपाकर कोकीन रखी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी इस तरीके से दूसरे राज्यों से ड्रग्स मंगाकर रायपुर में खपाता था, ताकि किसी को शक न हो।

Raipur City Crime : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन (करीब 2.27 लाख रुपये मूल्य), एक कार, आईफोन समेत कुल 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019