Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, चोंट के चलते ये ऑलराउंडर पुरे सीजन से हो सकता है बाहर

Asian News
IPL
X

IPL

IPL: जयपुर: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिससे उनके इस सीजन में खेलने की संभावना बेहद कम हो गई है।

IPL: वर्ल्ड कप के बाद बढ़ी समस्या
सैम करन ने आखिरी मुकाबला आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप (ICC Men's T20 World Cup 2026) में 5 मार्च को खेला था। इसके बाद से ही उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हार के बाद वह मैदान पर नजर नहीं आए, जिससे चोट की गंभीरता साफ हो गई।

IPL: ट्रेड के जरिए टीम में शामिल हुए थे
आईपीएल 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में करन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से राजस्थान में आए थे। इस डील में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी राजस्थान पहुंचे, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) चेन्नई टीम से जुड़े।

IPL: टीम संतुलन पर असर
करन की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। फिलहाल टीम प्रबंधन ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विकल्पों पर विचार जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019