Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लापता युवक का खेत में मिला शव, पास में बाइक मिलने से हादसे की आशंका

CG News
X

CG News : खैरागढ़। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम परसबोड निवासी 30 वर्षीय अवधराम निषाद के रूप में हुई है, जो लकड़ी ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर लोडर वाहन चलाने का काम करता था।

CG News : जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च की शाम वह अपने एक साथी के साथ गांव लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजनों ने छुईखदान थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आज भोरमपुर खार के खेत में उसका शव बरामद हुआ।

CG News : मौके पर उसकी बाइक भी पास में पड़ी मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019