Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : दिल्ली में रायपुर कलेक्टर का हुआ सम्मान, ‘प्रोजेक्ट अजा’ ने दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। जिले की एक अनोखी पहल ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘गवटेक अवॉर्ड्स 2026’ में सम्मानित किया गया, जहां ‘प्रोजेक्ट अजा’ को एग्रीटेक फॉर फार्मर एम्पावरमेंट श्रेणी में पुरस्कार मिला।

Raipur City News : यह सम्मान जिले में किसानों और विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए अभिनव प्रयासों की पहचान है। ‘प्रोजेक्ट अजा’ के तहत महिला समूहों को बकरी पालन से जोड़कर उन्हें स्थायी आय के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Raipur City News : योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को बकरियां और बकरे प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर सालाना अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही मुर्गी पालन और गोबर खाद जैसे अतिरिक्त संसाधनों से भी आमदनी के नए रास्ते खुले हैं। इस पहल की खास बात ‘पशु सखी’ मॉडल है, जिसके तहत प्रशिक्षित महिलाएं गांव-गांव जाकर पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, टीकाकरण और देखभाल की जानकारी दे रही हैं।

Raipur City News : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम और लाभार्थी महिलाओं को देते हुए कहा कि यह सम्मान आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। ‘प्रोजेक्ट अजा’ अब न सिर्फ एक योजना, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई मिसाल बनकर उभरा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019