Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में चोरी के जेवर गिरवी रखकर फाइनेंस कराने का मामला सामने आने के बाद बजाज फाइनेंस की एक महिला कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बिना किसी वैध दस्तावेज के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर रकम जारी की गई। मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला कर्मी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Raipur City Crime : पुलिस के अनुसार पंडरी झंडा चौक निवासी सनोहर जहां तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कार्यालय में कार्यरत थी। उसने नियमों की अनदेखी करते हुए चोरी के जेवर को गिरवी स्वीकार किया। यह खुलासा तब हुआ, जब पुरैना परशुराम नगर निवासी सुशीला जाल ने अपने सूने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
Raipur City Crime : पीड़िता ने बताया कि बीमारी के चलते वह 4 अक्टूबर को ओडिशा स्थित अपने गांव गई थी। 25 अक्टूबर को लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आशीष नेताम और उसके एक नाबालिग साथी को चोरी के आरोप में पकड़ा।
Raipur City Crime : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए जेवर को उन्होंने बजाज फाइनेंस में गिरवी रखा था। पुलिस को आरोपियों के पास से गिरवी स्लिप भी मिली, जिसके आधार पर महिला कर्मी की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सनोहर जहां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तरह के मामलों में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
