Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, बहन के प्रेमी की हत्या कर खेत में जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : रायपुर। छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश के रहस्यमयी मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। पुलिस ने मामले में अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या की और पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की।

CG Crime : जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ललित धीवर का आरोपी अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों के मन में गहरी रंजिश थी। योजना के तहत आरोपियों ने ललित को जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का झांसा दिया और गांव के बाहर खेत में ले गए। वहां शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को आग के हवाले कर दिया और खेत में फेंककर फरार हो गए। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

CG Crime : बता दें कि 23 दिसंबर को छपौरा गांव के बाहर खेत में एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को संदेह था कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर जलाया गया है।

CG Crime : अब पुलिस ने मृतक की पहचान 30 से 32 वर्षीय ललित धीवर के रूप में कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019