Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर होगा कम, 4 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Asian News
CG Weather News
X

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अंबिकापुर सहित उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद ठंड की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में पहले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे सुबह-शाम की कंपकंपाती ठंड में कुछ राहत मिलेगी।

CG Weather News : हालांकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लोगों को अभी ठंड से राहत के लिए इंतजार करना होगा। इन क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। शुक्रवार को अंबिकापुर संभाग के एक-दो इलाकों में शीत लहर का असर देखा गया, वहीं आज भी उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट्स में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

CG Weather News : प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

CG Weather News : राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुल मिलाकर उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019