Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव

MP News
X

MP News : सागर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मुठिया चांदपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवा दंपती ने शादी के कपड़े पहनकर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और उनकी 22 वर्षीय पत्नी काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था और साथ रह रहे थे।

MP News : पुलिस के अनुसार, दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाई। हैरानी की बात यह है कि आत्महत्या से पहले पति ने शादी का सूट और पत्नी ने शादी की साड़ी पहनी, फिर एक ही रस्सी से फंदे पर झूल गए। इस दृश्य को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी सन्न रह गए।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

MP News : पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। घटना के पीछे पारिवारिक, आर्थिक या अन्य किसी कारण की जांच हर एंगल से की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019