Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: बाइक सवार दो युवकों से 56 किलो चांदी बरामद, जांच जारी...

Raipur Breaking: बाइक सवार दो युवकों से 56 किलो चांदी बरामद, जांच जारी...
X

Raipur Breaking: बाइक सवार दो युवकों से 56 किलो चांदी बरामद, जांच जारी…

Raipur Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खमतराई थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलो 300 ग्राम चांदी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। यह चांदी दो युवकों द्वारा दुपहिया वाहन पर बोरे में भरकर लाए जा रही थी, जिसे देखकर पुलिस का शक गहरा गया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अब चांदी के वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Raipur Breaking: पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में बोरा लेकर जाते हुए देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन की तलाशी ली। बोरे की जांच करने पर पुलिस दंग रह गई, क्योंकि उसमें 56 किलो 300 ग्राम चांदी छिपाई हुई थी। पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह चांदी महाराष्ट्र से लाई जा रही है, लेकिन उनके पास इसके वैध दस्तावेज नहीं थे।

Raipur Breaking: खमतराई थाना पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी हुई है कि चांदी के लेन-देन के दस्तावेज सही हैं या नहीं। साथ ही, यह भी जांच हो रही है कि यह चांदी किस व्यापारी की है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को भी इस मामले की सूचना दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019