Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम का माहौल

MP News
X

MP News : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में मां समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की बताई जा रही है।

MP News : जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय सविता बाई, पति चंद्रभान लोधी ने पहले अपनी चारों बच्चियों को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृत बच्चियों की पहचान अंशिका (7 वर्ष), रक्षा (5 वर्ष), दीक्षा (3 वर्ष) और मनीषा (5 माह) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

MP News : पुलिस ने कुएं से तीन बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 5 माह की बच्ची की तलाश के लिए अभियान जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019