Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें केंद्र सरकार में ADG या समकक्ष पद पर नियुक्ति मिल सकती है।

CG News : वर्तमान में अमित कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी जनवरी 2024 में सौंपी गई थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को ADG/ADG समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

CG News : अमित कुमार इससे पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे सीबीआई (CBI) में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं राज्य में उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी बेहतरीन सेवा, प्रशासनिक दक्षता और ईमानदार छवि के लिए उन्हें जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक (President’s Police Medal for Distinguished Service) से सम्मानित किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019