Railway Breaking : रेल यात्रियों को बड़ा झटका........
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Railway Breaking : रेल यात्रियों को बड़ा झटका........
रायपुर : Railway Breaking : रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। परिचालनिक कारणों के चलते दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
19 फरवरी को दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (दुर्ग-छपरा) रद्द रहेगी।
21 फरवरी को छपरा से दुर्ग लौटने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (छपरा-दुर्ग) रद्द रहेगी।
इस फैसले से छत्तीसगढ़ और बिहार के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग इन तिथियों में यात्रा की योजना बना रहे थे, उन्हें अब वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा साधन तलाशना होगा।
रेलवे प्रशासन ने अभी इस रद्दीकरण के सटीक कारणों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसे परिचालन संबंधी कारणों से उठाया गया कदम बताया जा रहा है।यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपडेट जरूर लें।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.