Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मिलेगी जिम्मेदारी तो निभाऊंगा पूरी निष्ठा से : टी.एस. सिंहदेव...पढ़े पूरी खबर

मिलेगी जिम्मेदारी तो निभाऊंगा पूरी निष्ठा से : टी.एस. सिंहदेव...पढ़े पूरी खबर
X

मिलेगी जिम्मेदारी तो निभाऊंगा पूरी निष्ठा से : टी.एस. सिंहदेव…पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने को तैयार हैं।

संगठनात्मक बदलाव पर मंथन

सिंहदेव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) पहले ही संगठनात्मक बदलाव को लेकर विचार-विमर्श कर चुकी है। उन्होंने संकेत दिए कि वर्ष 2025 में प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

संगठन की मजबूती

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को मजबूती देने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने साफ किया कि वे पार्टी हाईकमान के हर निर्णय को स्वीकार करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

सिंहदेव बिलासपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और प्रदेश सचिव पंकज सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित रहे। इस भेंट को संगठनात्मक चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में संभावित बदलाव कब और किस रूप में सामने आते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019