Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा

CG News
X

CG News : रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में दो हाथी शावकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ये शव करीब 2 से 2.5 साल के शावक हाथियों के थे और उन्हें कुरकुट नदी के पास सुहाई जंगल में देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG News : शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जांच के दौरान वन विभाग ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

CG News : वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हाथियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है और विभाग जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दे रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019