Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : 17 मार्च को रायपुर विधानसभा का घेराव, कांग्रेस मनरेगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन

Asian News
Bengal Election 2026
X

Bengal Election 2026

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने मनरेगा बचाओ संग्राम और राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए PCC ने जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

Raipur City News : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, यह आदेश प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर PCC प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर कमिटी गठन के लिए पहले से नियुक्त जिलावार प्रभारियों को विधानसभा घेराव कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raipur City News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला प्रभारियों से कहा है कि वे 15 मार्च 2026 से पहले अपने जिलों में बैठक आयोजित करें। इन बैठकों में बूथ, पंचायत और वार्ड कमिटी के गठन के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और विधानसभा घेराव की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें और इसका विवरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019