भोपाल। राज्य सरकार लाड़ली बहनों के साथ-साथ अब लाड़ले भाइयों के लिए भी एक विशेष योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में स्थापित होने वाले नए उद्योगों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
सरकार की योजना के अनुसार, उद्योगों के माध्यम से लाड़ली बहनों और भाइयों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इस योजना की खास प्लानिंग की जा रही है, ताकि राज्य के युवाओं को उनके घर के पास ही बेहतर रोजगार मिल सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


