Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Su-30MKI: सुखोई-30 असम में क्रैश, पायलट लापता, कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में तलाश जारी

Asian News
Su-30MKI
X

Su-30MKI

Su-30MKI: नई दिल्ली। Sukhoi-30 crashes in Assam: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायु सेना का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान क्रैश होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान जोरहाट से उड़ान भर रहा था और गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे चोकीहोला के पास नीलिप ब्लॉक के दुर्गम पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Su-30MKI: स्थानीय निवासियों ने शाम 7 बजे के करीब पहाड़ियों से एक बहुत तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी है। धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। चोकीहोला के अंतर्गत आने वाले इस पहाड़ी इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है, जिससे मौके पर पहुँचना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Su-30MKI: सर्च ऑपरेशन की तैयारी, पायलट की तलाश

इस हादसे में एक लड़ाकू पायलट के लापता होने की खबर है। हालांकि वायुसेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अधिकारियों द्वारा जल्द ही बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) शुरू करने की उम्मीद है। रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019