Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान: छत्तीसगढ़ में जोरदार उत्सव की तैयारी

आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान: छत्तीसगढ़ में जोरदार उत्सव की तैयारी
X

रायपुर। आज से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है, जिसमें देश के हर घर तक तिरंगा पहुँचाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही 15 अगस्त से पहले विभिन्न राज्यों में तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में 11 से 14 अगस्त तक इस अभियान को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और अभियान से जुड़ने की अपील की। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और साय के कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ भारत माता के जयघोष से गूंजेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019