Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पांचवीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

MP News
X

MP News : इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक युवक की बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस की पिटाई और डांट से आहत होकर युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

MP News : जानकारी के अनुसार दिग्विजय मल्टी में रहने वाला राजा देर रात बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था। इसी दौरान सोसायटी के चौकीदार ने उसे टोक दिया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम से युवक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मार दिया।

MP News : परिजनों का कहना है कि राजा मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिसकर्मियों से सामना होने के बाद वह काफी घबरा गया था। घर लौटने के बाद भी वह डर और तनाव में था। देर रात करीब 3 बजे वह बिल्डिंग की छत पर पहुंचा और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

MP News : वहीं पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से जूझ रहा था। अधिक गर्मी के कारण वह देर रात नीचे टहल रहा था। पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था, लेकिन बाद में उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019